मीरजापुर 27 जून 2026
शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश व उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम द्वारा थाना को0देहात पर तथा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना कछवां पर आने वाले फरियादियो की समस्याओ को सुनकर त्वरित निष्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी द्वारा थाना विन्ध्याचल, थाना लालगंज, थाना हलिया थाना अदलहाट पर, उप जिलाधिकारी मड़िहान व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन द्वारा थाना मड़िहान पर, नायब तहसीलदार द्वारा थाना ड्रमण्डगंज व थाना जमालपुर पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ थाने पर आने वाले आमजन की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया गया।
थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र यथा- थाना को0शहर पर 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त व 01 निरस्तारित, थाना को0 कटरा पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना विन्ध्याचल पर 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना को0देहात पर 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चील्ह पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित, थाना कछवां पर 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त 05 निस्तारित, थाना पड़री पर 09 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना लालगंज पर 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त 04 निस्तारित, थाना हलिया पर 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त,
थाना जिगना पर 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त 32 निस्तारित, थाना सन्तनगर पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना ड्रमण्डगंज पर 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना चुनार पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना अदलहाट पर 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त 03 निस्तारित, थाना जमालपुर पर 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त, थाना राजगढ़ पर 07 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना मड़िहान पर 08 प्रार्थना पत्र प्राप्त 02 निस्तारित, थाना अहरौरा पर 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त 01 निस्तारित शेष मामलों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को रवाना किया गया।










Users Today : 0
Users This Year : 23696
Total Users : 36289
Views Today :
Total views : 71266