भदोही
विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को नगर में सफल बनाने के लिए गुरुवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष पति डॉ.मो.अतहर अंसारी व ईओ दयाशंकर वर्मा की उपस्थिति में कर्मचारियों के संवेदीकरण के लिए बैठक की गई। जिसमें सभी को संचारी रोगों व उनके प्रचार-प्रसार तथा रोकथाम के लिए उपाएं बताए गए।
इस दौरान चेयरमैन पति व ईओ ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की जानकारी दी। संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर नगर की नालियों एवं चैंबरों की साफ-सफाई करना है। अभियान चलाकर झाड़ियों की सफाई एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाना है।
वहीं ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान पाउडर का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में मच्छररोधी दवा का फॉगिंग करते रहें। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, उथले हैंडपंप की उपयोग की रोकथाम आदि की कार्रवाई किए जाने के लिए सबको प्रेरित किया गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान 5 लोगों में 50-50 हजार रुपए का और 15 लोगों में 15-15 हजार रुपए का रोजगार करने के लिए लोन वितरित किया गया।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।











Users Today : 108
Users This Year : 24337
Total Users : 36930
Views Today : 243
Total views : 72617