कानपुर।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने की मांग को लेकर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर इकाई द्वारा फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा पर एक घंटे का मौन धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय की रही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष एसपी सिंह द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर की गई पहल सराहनीय है।
सभी पत्रकारों की मांग है कि जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो, जिससे पत्रकार निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष कानपुर नगर एसपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी प्रतिमा को धरना प्रदर्शन के लिए इसलिए चुना गया क्योंकि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और न्याय के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति थे। और पत्रकार समाज की समस्याओं और आम जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते है,
लेकिन कई बार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। देश के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों को सुरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होने से मीडिया कर्मी अपने कार्य को और मजबूती से कर सकेंगे। इस अवसर पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन कानपुर इकाई के पदाधिकारियों प्रमुख रूप से उपस्थिति कानपुर मंडल प्रभारी राजू यादव, कानपुर नगर जिला उपाध्यक्ष बालकिशन यादव, कानपुर नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार,
कानपुर नगर उपाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला सचिव धीरेंद्र यादव, जिला सचिव नीलेश शर्मा,कानपुर सदर तहसील अध्यक्ष विनय पांडेय, कानपुर सदर तहसील महासचिव अरविंद यादव, कानपुर सदर तहसील उपाध्यक्ष नेहा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रमन श्रीवास्तव, महिला विंग में सरोज पासवान, उर्मिला नागर, संतोषी, रेनू बालवीर, प्रीति सोनकर एवं कई सम्मानित पत्रकारो की उपस्थिती रही।










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 177
Total views : 71674