चौबेपुर/वाराणसी
क्षेत्र में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न गांवों और कस्बों से ताजिया जुलूस पूरे अकीदत और शांति के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने “या हुसैन” के नारों के साथ मातमी जुलूस निकाला तथा पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया।
छितमपुर ,चौराहा, कादीपुर, चौबेपुर चौराहा, डुबकियां चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर ताजिया जुलूस का लोगों ने स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
एसआई राजेंद्र यादव की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इसके बाद बनकट गांव स्थित कर्बला में ताजियों को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ठंडा किया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि सबसे संवेदनशील माने जाने वाले चंद्रावती गांव का ताजिया जुलूस भी पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इसके अलावा डुबकियां, कौवापुर, धौरहरा, अजांव,ताजपुर, हरिहरपुर, सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में भी मोहर्रम का ताजिया जुलूस सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला गया। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।










Users Today : 71
Users This Year : 23862
Total Users : 36455
Views Today : 190
Total views : 71687