आगरा के संजय पैलेस चौकी हरी पर्वत क्षेत्र में स्थित शहीद स्मारक पार्क की हालत बेहद दयनीय हो गई है देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में बनाया गया यह पार्क गंदगी के अंबार में तब्दील हो चुका है कागजों पर हो रही सफाई जमीनी हकीकत कुछ और नगर निगम के सफाई कर्मचारी और आला अधिकारी इस पार्क की सुध नहीं ले रहे हैं।
हालात ये हैं कि पार्क में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, झाड़ियां उग आई हैं और चारों तरफ गंदगी फैली हुई है स्थानीय लोगों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था सिर्फ कागजों पर ही चल रही है महीने में एक दो बार खानापूर्ति के लिए सफाई कर दी जाती है लेकिन नियमित देखरेख का पूरी तरह अभाव है शहीदों के सम्मान से खिलवाड़ शहीद स्मारक पार्क में टूटी बेंचें उखड़े फर्श सूखे पेड़ पौधे और फैली हुई
गंदगी शहीदों के सम्मान को ठेस पहुंचा रही है सुबह शाम टहलने आने वाले लोगों और बच्चों को यहां बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है। पार्क की बाउंड्री के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है।
स्थानीय निवासियों में आक्रोश
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई पार्षद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि शहीद स्मारक पार्क की नियमित सफाई कराई जाए टूटी फूटी बेंचों और लाइटों को ठीक कराया जाए और पार्क को फिर से सुंदर बनाया जाए ताकि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके अगर प्रशासन जल्द नहीं चेता तो शहीदों की याद में बना यह पार्क पूरी तरह से खंडहर में बदल जाएगा।










Users Today : 49
Users This Year : 23840
Total Users : 36433
Views Today : 130
Total views : 71627