वाराणसी।
लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में प्रशासन और फायर विभाग की संयुक्त जांच में कई नामी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान Aakash, ALLEN और L1 कोचिंग सेंटर की पूरी बिल्डिंग सील कर दी गई।
निरीक्षण में सामने आया कि कई संस्थान बिना मानकों के संचालन कर रहे थे। JRS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पार्किंग के साथ जनरेटर, डीजल और भारी मात्रा में कबाड़ रखा मिला, जिससे आग लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों की फटकार के बाद आनन-फानन में सामान हटाने का काम शुरू कराया गया।
वहीं दुर्गाकुंड स्थित Aakash कोचिंग सेंटर में आपातकालीन निकास और पहुंच मार्ग को लेकर गंभीर खामियां मिलीं। दूसरी ओर ALLEN कोचिंग का भवन निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वीकृत नक्शे के बिना संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया। L1 कोचिंग में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई।
लाखों रुपये फीस वसूलने वाले इन बड़े कोचिंग संस्थानों की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है। सवाल यही है कि जिन संस्थानों को बच्चे अपना भविष्य बनाने के लिए चुनते हैं, क्या वहां उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित है? प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों से समझौता करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










Users Today : 53
Users This Year : 17943
Total Users : 30536
Views Today : 161
Total views : 60618