चहनिया (चंदौली)
प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन मे मंगलवार को डा. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर महमदपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी राम सवरे यादव ने वृक्षों के उपयोगिताएं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए संकल्प दिलाया गया कि हमें वृक्षों की रक्षा करनी है साथ ही उसका संरक्षण कर हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।

उन्होंने कहा की जंगल हमारी पृथ्वी के फेफड़े हैं। ये हमें सांस लेने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं। और हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को सोखते हैं। वन वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ पौधे ही हमारे जीवन के आधार है ,इसे बचाना हम लोगो का कर्तब्य है।
इस अवसर वन विभाग के कर्मचारी जीतेन्द्र यादव, अभिषेक यादव ,फिरोज गांधी प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि शुशील विश्वकर्मा,विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तसनीम फातमा व सहायक अध्यापक शहीद जमाल, शारदा कुमारी, अनुराग त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 74
Users This Year : 23865
Total Users : 36458
Views Today : 198
Total views : 71695