चंदौली
शहाबगंज ब्लॉक के अंतर्गत वनांचल के ताला तेनुई गांव के छात्र प्रियांशु राव ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर वनांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रियांशु के पिता राम प्रकाश प्राथमिक विद्यालय ताला तेनुई में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। प्रियांशु की सफलता पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें खूब बधाई दी।
सफलता की सूचना मिलते ही चकिया दृष्टि डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबंधक एवं समाजसेवी रिंकू सोनकर ने प्रियांशु राव को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाजसेवी रिंकू सोनकर ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने जोर दिया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से प्रतिदिन अनुशासन में रहकर नियमित अध्ययन करने की अपील भी की।
प्रियांशु राव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर मंगलदेव, कांशी राम, शुभम विश्वकर्मा, कृष्णा यादव, ईतेखर अहमद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 69
Users This Year : 23860
Total Users : 36453
Views Today : 183
Total views : 71680