चहनिया (चंदौली) रामगढ़ गांव स्थित
लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय पर शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी डा. सर्वेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उनके स्वस्थ, सशक्त के प्रति जागरूक करते हुए समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक धनंजय सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।
विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशा मुक्त होना अत्यंत आवश्यक है। नशे से दूर रहते हुए अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. सर्वेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. रितेश कुमार गुप्ता, डा. गोविन्द नारायण, बिंदु श्रीवास्तव एवं रफत जहां ,भृगुनाथ पाठक,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 74
Users This Year : 23865
Total Users : 36458
Views Today : 198
Total views : 71695