मीरजापुर
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए जाने हेतु ज्ञापन पत्र सौंपा |
ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा गया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) बिहार में भरत तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय मानता है। प्राप्त सूचनाओं के अनुसार यदि आत्मसमर्पण अथवा निहत्थी अवस्था में होने के बावजूद गोली चलाई गई है, तो यह संविधान प्रदत्त जीवन एवं स्वतंत्रता के अधिकार तथा विधि के शासन के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। उन्होंने मांग किया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा सरकार से मांग करती है कि
1. भरत तिवारी की मृत्यु के संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्यायिक जांच कराई जाए।
2. जांच पूर्ण होने तक घटना में सम्मिलित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। यदि जांच में फर्जी मुठभेड़ अथवा अवैध बल प्रयोग सिद्ध होता है, तो दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103 (हत्या), धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 61 (आपराधिक षड्यंत्र), धारा 191 (साक्ष्य नष्ट करना) तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
4. पीड़ित परिवार को कम से कम ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5. पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
6. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की निगरानी में मामले की जांच कराई जाए।
7. मुठभेड़ की संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
ज्ञापन पत्र सपना वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पांडेय, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज पांडेय, अभिषेक दुबे, अभिषेक मिश्र, योगेश पांडेय, शशांक पाण्डेय, शुभम मिश्रा शुभम मिश्रा, प्रशान्त त्रिपाठी, पंकज पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, अनन्त कुमार सिंह, राजन दूबे, आशीष, सुनिल मिश्र, वीरभद्र पाण्डेय, रविन्द्रनाथ, रितेश तिवारी, धीरेंद्र मिश्र, शिवेन्द्र कुमार पाण्डेय, बंटी, अजय कुमार पाण्डेय (जिला महासचिव) आदि लोग उपस्थित रहे |
रिपोर्ट – आनंद यादव










Users Today : 51
Users This Year : 17941
Total Users : 30534
Views Today : 146
Total views : 60603