जौनपुर
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव का एक युवक पिछले एक सप्ताह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार जंगीपुर खुर्द निवासी 30 वर्षीय चन्द्रशेखर गौतम लगभग एक सप्ताह पूर्व कुकुड़ीपुर गांव में किसी के यहां काम करने गया था। बताया जाता है कि वह शाम करीब पांच बजे वहां से अपने घर के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
युवक के पिता धर्मराज गौतम ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर कई दिनों तक तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने सरायख्वाजा थाने में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए आशंका जताई कि कहीं उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो गई हो।
परिजनों के अनुसार चन्द्रशेखर घर से निकलते समय पीले रंग की शर्ट और काली पैंट पहने हुए था। परिवार का कहना है कि उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है और अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है और जल्द ही युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एक सप्ताह से बेटे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309