मीरजापुर
थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 24.05.2026 को एक यूवती/पीड़िता द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी/पीड़िता के साथ शादी का झासा देकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी ।
उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-258/2026 धारा 115(2),351(3),87,69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में सम्बन्धित अभियुक्त के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 23.06.2026 को उप निरीक्षक उमाशंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दिलीप पुत्र संतोष गौतम निवासी भुजवा की चौकी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 115(2),351(3),87,69 बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309