उक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा थाना क्षेत्र मे संचालित हो रही फैंटम कर्मचारियों को रात्रिकाल मे हूटर बजाते हुए लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने एवं क्षेत्र मे सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त निरीक्षण मे महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मियों को महिला सम्बन्धी शिकायतों के समयबद्ध एवं शीघ्र निस्तारण हेतु भी निर्देश दिए गए । साथ ही साथ थाने के अभिलेखीय कार्यों के निरीक्षण के क्रम मे थाने पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का सिटिजन चार्टर के अनुसार समयबद्ध निस्तारण एवं माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, नोटिस, एन0बी0डब्ल्यू0 आदि के शत प्रतिशत तामीला व थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए ।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 15
Total views : 71281