आजमगढ़।
पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को हर प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, सीओ सिटी शुभम तोदी तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने पीड़ितों को प्रभावी और पारदर्शी न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।
एसएसपी ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों को उनकी शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।










Users Today : 76
Users This Year : 23687
Total Users : 36280
Views Today : 151
Total views : 71254