चंदौली
चेतना सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित “आत्ममंथन : निर्गुण भजन संध्या” कार्यक्रम रविवार सायंकाल सुभाष पार्क में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों ने निर्गुण संतवाणी का रसास्वादन किया तथा संत कबीर, रैदास एवं अन्य संतों के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक कबीर मठ, मूलगाड़ी, वाराणसी के उत्तराधिकारी पूज्य प्रमोद दास महाराज ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि निर्गुण भक्ति मनुष्य को बाहरी आडंबरों से मुक्त कर आत्मा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराती है। उन्होंने संत कबीर की शिक्षाओं को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि संतों की वाणी समाज को जोड़ने, मानवता का संदेश देने तथा आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करने का कार्य करती है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
निर्गुण भजन संध्या में सुप्रसिद्ध निर्गुण भजन सम्राट आदरणीय मदन राय जी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त चेतना मंच के प्रभारी पीयूष मिश्रा, चेतना मंच के अध्यक्ष ताहिर वारसी, कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी, हरिशंकर तिवारी, मनीष कुमार, विजय कुमार राही , सुशील कुमार, मंगल दीक्षित, देवाशीष वापी, रीना मिश्रा, अंशिका सिंह, सहित अनेक भजन गायकों ने संतवाणी प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रोतागण देर रात तक निर्गुण भजनों में भाव-विभोर होकर डूबे रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत चेतना मंच के संस्थापक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन चेतना सांस्कृतिक मंच के महामंत्री प्रमोद अग्रहरी ने किया, जबकि अंत में चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष दयाराम जायसवाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में विभिन्न शिक्षण एवं सामाजिक संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन के प्रमुख प्रायोजकों में जयपुरिया स्कूल, सनबीम स्कूल, डैडी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट अल हनीफ स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुगलसराय हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल तथा म्यूजिक जंक्शन शामिल रहे।
कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, संगीत प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक समरसता एवं सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बनकर उभरा।
इस दौरान सर्व श्री त्रिलोक प्रसाद , दिनेश चंद्र , डॉ. अनिल यादव , डॉ.के एन पांडे , सूर्यमुनी तिवारी , सुभाष तुलस्यान , अरुण द्विवेदी , रेहान अहमद , डॉ राज कुमार गुप्ता , सरदार गुरदीप सिंह , मनोज आनंद , बृजेश गुप्ता सहित समाज सतीश जिंदल , डॉ.ओपी सिंह , आलोक सिंह , सरदार शम्मी सिंह , सरदार महेंद्र सिंह , डॉ सुनीता तिवारी , विनीता अग्रहरि , मालती गुप्ता , रेनू सिंह , मंजरी शाह , शंभूनाथ गुप्ता , शिव गोपाल सरकार जी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट – आलिम हाशमी









Users Today : 20
Users This Year : 23716
Total Users : 36309
Views Today : 87
Total views : 71353