अपना घर आश्रम नौबस्ता पहाड़पुर में योग दिवस वृहद स्तर से मनाया गया। संस्था श्रृजन सोसाइटी अध्यक्ष उमा शुक्ला द्विवेदी एवं सचिव जेपी सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि उपनिदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कानपुर मंडल राजेश सोनकर विशिष्ठ अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम प्रभारी चिकित्साधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बिरसिंहपुर कानपुर, डॉ पूनम गौतम का स्वागत किया गया।

उमा शुक्ला द्विवेदी द्वारा सभी को पूरे आश्रम का भ्रमण कराया गया और आश्रम में रह रहे प्रभु जनों से भी मिलवाया गया। इसके बाद जेपी सिंह के द्वारा प्रभुजी के बारे में जानकारी प्राप्त होने, उनको किस परिस्थित में पाया जाता है प्रभुजी को रेस्क्यू कर आश्रम में लाना, उनकी साफ-सफाई, भोजन, देखरेख, इलाज और रहने की प्रक्रियों से अवगत कराया गया।
राजेश सोनकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष वर्गों हेतु योग मानसिक मन्दित /वृद्धजन/दिव्यांगजन) के महत्व और उसकी उपयोगिता से अवगत कराया गया। विनय उत्तम ने मानसिक मन्दितों और दिव्यांगजनों हेतु उपयोगी क्रियाकलापों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कराया गया।
डॉ पूनम गौतम एवं वीर सिंह ने आश्रम के प्रभुजनों को योग की विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपनिदेशक राजेश सोनकर विनय उत्तम डॉ पूनम गौतम योग प्रशिक्षक वीर सिंह अवन्तिका एवं संस्था अध्यक्ष उमा शुक्ला द्विवेदी सचिव जेपी सिंह गौरव कुमार विश्वकर्मा प्रबन्धक बच्चू सिंह उपस्थित रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503