वाराणसी आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने कमर कस ली है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
इसी कड़ी में, अपनी कार्यशैली से ‘लेडी सिंघम ‘ के रूप में प्रसिद्ध अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नगायच ने एसीपी अवधेश कुमार विश्वकर्मा के साथ थाना लोहता से हरपालपुर तक के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सीसीटीवी कवरेज, बैरिकेडिंग और सुरक्षा की बारीकियों को परखा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सौहार्द बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि या अफवाह को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर देने की अपील की गई है।










Users Today : 1
Users This Year : 23792
Total Users : 36385
Views Today : 1
Total views : 71498