अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर काशी विद्यापीठ ब्लॉक में सामूहिक योगाभ्यास

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

काशी विद्यापीठ। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल एवं खंड विकास अधिकारी राजेश यादव ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने योग को भारत की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की।

ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल ने कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है, जबकि बीडीओ राजेश यादव ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर प्रकाश डाला।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई