वाराणसी टीजीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह साल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के खिलाफ चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने इस मामले में वांछित दो आरोपियों को चौकाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी चेतगंज के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना और सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए धीरेन्द्र कुमार (31 वर्ष), निवासी बलिया तथा गिरिजा शंकर (41 वर्ष), निवासी बलिया को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी टीजीटी परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी (साल्वर) बैठाने वाले गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501