दिनांक 20.06.2026 को आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त गोमती जोन महोदया के निर्देशन में अजय श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब एवं निरीक्षक दयाराम, प्रभारी निरीक्षक थाना राजातालाब द्वारा पुलिस एवं पीएसी बल के साथ कस्बा राजातालाब सहित थाना क्षेत्र के मिश्रित एवं संवेदनशील आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने हेतु जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान कस्बा राजातालाब बाजार में सड़क एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। संबंधित व्यक्तियों को तत्काल अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं की जा रही हैं।










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501