लेडी सिंघम नीतू कादयान का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार! ‘ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ से 6 म्यूल अकाउंट धारक शिकंजे में, 2.42 करोड़ की ठगी का खुलासा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन म्यूल स्ट्राइक’ के तहत 6 म्यूल अकाउंट धारकों पर शिकंजा कस दिया है। चार अलग-अलग थानों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच में इन खातों के माध्यम से करीब 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जिससे साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे अभियान की कमान संभाली “लेडी सिंघम” के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू कादयान ने, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि साइबर अपराधियों के लिए वाराणसी अब सुरक्षित ठिकाना नहीं रहा। उनके सख्त नेतृत्व और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिस ने इस बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

डीसीपी नीतू कादयान के निर्देशन में एसीपी साइबर विदुष सक्सेना के नेतृत्व में साइबर सेल और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध खातों को चिन्हित कर कार्रवाई की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।