वाराणसी, 19 जून, 2026:-
‘निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा’ के पावन संकल्प को साकार रूप देते हुए संत निरंकारी मिशन ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एक व्यापक योग एवं बाल समागम के द्वारा आध्यात्मिक चेतना अभियान का आयोजन कर रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में संचालित यह प्रेरणादायी अभियान मानव कल्याण, समग्र स्वास्थ्य और आत्मिक उत्थान की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
सतगुरु माता का प्रेरक संदेश – “स्वस्थ मन, सहज जीवन” इस सत्य को प्रतिपादित करता है कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल शारीरिक स्वास्थ्य में नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक जागरूकता में निहित है। सतगुरु माता जी के अनुसार मानव शरीर परमात्मा की अनुपम देन है, जिसकी देखभाल और सुदृढ़ता व्यक्ति को अपने आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय उत्तरदायित्वों का श्रेष्ठ निर्वहन करने में सक्षम बनाती है।
यह अभियान योग को मात्र शारीरिक व्यायाम न मानकर, आत्मबोध, आंतरिक शांति, मानवीय एकता और विश्वबंधुत्व की भावना को विकसित करने वाली एक समग्र जीवन साधना के रूप में अपनाने का संदेश देता हैlइसी प्रेरणास्रोत भावना के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन द्वारा रविवार, 21 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे भारतवर्ष के 1500 से अधिक केंद्रों पर एक साथ योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

वाराणसी सत्संग भवन पर भी सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक योगा एवं 10:00 से 1:00 बजे तक बाल समागम का आयोजन किया गया हैlवाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज श्री सिद्धार्थ शंकर सिंह जी ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के द्वारा वर्ष 2015 से ‘योग दिवस’ का राष्ट्रव्यापी अभियान नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है।
योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली धरोहर है, जो केवल शरीर को सशक्त ही नहीं बनाती, बल्कि मन को स्थिरता, विचारों को सकारात्मकता और आत्मा को चेतना प्रदान करती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव एवं जीवनशैली संबंधी चुनौतियों पर नियंत्रण प्राप्त कर व्यक्ति आत्मिक संतोष, मानसिक प्रफुल्लता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में अग्रसर होता है।
जोनल इंचार्ज जी ने आगे बताया कि बाल समागम को गया बिहार से पधारे आदरणीय श्री विकास कुमार सिंह जी सम्बोधित करेंगे l बाल समागम में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली आदि जिले के बच्चों द्वारा गीत, कविता एवं विचारों के माध्यम से मिशन की शिक्षाओं को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे l










Users Today : 33
Users This Year : 17474
Total Users : 30067
Views Today : 130
Total views : 59648