कानपुर।
शिवसेना (यूबीटी) कानपुर इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शिवसेना के साठवें स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पुष्प अर्पित किए तथा मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि 19 जून 1966 को बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना की थी।
उन्होंने बताया कि शिवसेना का गठन हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति की रक्षा के उद्देश्य से किया गया था और संगठन समय-समय पर हिंदुत्व की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहा है। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने बालासाहेब ठाकरे के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महासचिव सुरेंद्र राजपूत, वरिष्ठ सचिव रंजीत सिंह सेंगर, कार्यालय प्रभारी शिवम शुक्ला, सचिव शैलेन्द्र सक्सेना, गोविंद कुशवाह सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 21
Users This Year : 17462
Total Users : 30055
Views Today : 109
Total views : 59627