चन्दौली सकलडीहा,
कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने दो माह पूर्व कोतवाली में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी।
बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी राजन उर्फ परदेशी की बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। बहन के ससुराल आते जाते उसने एक पड़ोंस की नाबालिंग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली।
इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने लगभग 20 दिन पहले किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। लेकिन आरोपी युवक फरार हो गया था।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम लगातार लगी हुई थी। टीम ने युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद,कांस्टेबल हृदेश चक्रवर्ती सहित अन्य रहे।











Users Today : 84
Users This Year : 17397
Total Users : 29990
Views Today : 187
Total views : 59467