लंका के अंब्रोसिया अपार्टमेंट में अवैध निर्माण का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद VDA जांच शुरू

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

लंका क्षेत्र स्थित पॉश अंब्रोसिया अपार्टमेंट में कथित अवैध निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। अपार्टमेंट निवासी धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा स्वीकृत नक्शे के विपरीत अपार्टमेंट परिसर में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कराया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अंब्रोसिया अपार्टमेंट शहर के प्रतिष्ठित आवासीय परिसरों में शामिल है,

जहां डॉक्टर, प्रोफेसर, व्यवसायी और अन्य गणमान्य लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद भवन निर्माण संबंधी नियमों और मानकों की अनदेखी कर कई फ्लैटों में अतिरिक्त निर्माण कराया गया है। उनका आरोप है कि लगभग 50 प्रतिशत फ्लैट मालिकों ने अपनी बालकनी की ओर दो से तीन फीट तक अवैध विस्तार कर लिया है, जो स्वीकृत मानचित्र के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में सबसे पहले सोसाइटी प्रबंधन को अवगत कराया गया था, लेकिन वहां से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए वाराणसी विकास प्राधिकरण ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के बाद वीडीए अधिकारियों ने दोनों पक्षों को नगवां स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बुलाया। वहां संबंधित दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडीए के अधिकारी वेदप्रकाश प्रजापति ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस प्रकरण को लेकर अपार्टमेंट निवासियों के बीच चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की निगाहें वीडीए की जांच रिपोर्ट और आगामी प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।