राजातालाब हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा ‘‘डीसीपी लेडी सिंघम” के एक्शन से 5 आरोपी गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी के राजातालाब हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित महिला अधिकारी की अगुवाई में चली ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अपराधियों के नेटवर्क को हिला कर रख दिया। लगातार दबिश, मुखबिर तंत्र और सटीक रणनीति के दम पर पुलिस ने हत्याकांड की परतें खोलते हुए आरोपियों को कानून के शिकंजे में कस दिया।इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में खलबली मच गई है।

पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में अपराध, माफियागिरी और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों और उनके सहयोगियों की तलाश में भी अभियान तेज कर दिया गया है।राजातालाब में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं है। ‘लेडी सिंघम’ की टीम के सख्त तेवरों ने साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार प्रहार जारी रहेगा और माफियाओं की अब खैर नहीं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रगति पथ यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतिहारी के बथना स्थित मदर डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट का अवलोकन किया।