वाराणसी में खरीफ गोष्ठी व प्राकृतिक खेती कार्यशाला, 500 किसानों ने लिया हिस्सा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

कृषि विभाग ने गुरुवार को टिकरी स्थित एफपीओ एनसीडीसी प्रशिक्षण केंद्र में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया विधायक

डॉ. सुनील पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, संयुक्त कृषि निदेशक संतोष कुमार राय व शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल व जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत घटती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है और किसानों की आय में वृद्धि होती है। उन्होंने कृषि व उद्यमिता को जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्राकृतिक खेती को स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जरूरी बताया।

कार्यशाला में जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत बनाने का लाइव डेमो दिया गया। 500 से अधिक किसानों को खरीफ फसलों के मिनीकिट व प्राकृतिक खेती साहित्य वितरित किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों के सवालों के जवाब दिए। किसानों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कृषि विभाग का आभार जताया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment