सैयदराजा(चंदौली) पुलिस की त्वरित कार्रवाई चोरी गए GPS व अन्य उपकरणों किया बरामद
प्रार्थी शम्भूनाथ पता (कल्याणपुर) थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के द्वारा तहरीर दिया गया कि वह रेलवे में कि मैन पद पर नौबतपुर रेलवे लाइन में कार्यरत है। विगत् 14 जून 2026 को समय करीब 02.30 बजे दोपहर रेलवे लाइन पर ड्यूटी करते समय प्रार्थी झोले में GPS व पटाका रिंच हथौङा रखा था प्रार्थी सेक्शन नं0 98/ ब्रीज नौबतपुर रेलवे लाइन के पास झोला रख कर प्रार्थी पानी पीने चला गया। उसी बीच गाडी नं0 UP63AH0001 से मौजूद तीन-चार व्यक्ति अज्ञात झोला का समान निकालकर लेकर भाग गये। प्रार्थी से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 303(2) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना सैयदराजा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 190/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित दो शातिर अभियुक्तों विनोद कुमार एवं आकाश कुमार निवासी ग्रा0 चन्दोश थाना चाँद जिला कैमूर भभुआ बिहार को चोरी गये सामान के साथ मुखबिऱ की सूचना के आधार पर ग्राम तेजोपुर तडिया शीतला माता मंदिर के समीप से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में,317(2) की वृद्धि कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के पास से दो रिंच लोहा का,
एक जी0पी0एस0 नम्बर 101946 प्लास्टिक का एक हथौड़ा लोहा का जिसमें लकड़ी का बेंट लगा हुआ घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियों काला रंग नं. यू0पी0 63 ए0एच0001 बरामद किया गया।
बरामदगी में शामिल पुलिस टीम कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मदेव प्रसाद,उ0नि0 गंगा धर मौर्य,उ0नि0 राजेश कुमार, रि0का0 अंकित कुमार ,रि0का0 मनीष कुमार , थाना सैयदराजा चन्दौली रहे।










Users Today : 58
Users This Year : 17238
Total Users : 29831
Views Today : 152
Total views : 59164