ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों संग बैठक कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास का किये समीक्षा।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनिया ब्लाक मुख्यालय के क्षेत्र पंचायत सभागार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने ब्लाक के सम्बंधित अधिकारियों व रोजगार सेवक व कर्मचारियों संग बैठक कर गरीबों को मिलने वाली प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास कि समीक्षा किया।

वहीं ब्लाक प्रमुख ने अधिकारीयों रोजगार सेवक व कर्मचारियों कि समस्या सुन हल कराने का आश्वासन देते हुए बैठक में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से ब्लांक मुख्यालय के कार्यालय में पहुंचने के साथ ही समस्त सचिवो को पंचायत भवन पर मौजूद रहकर अपने -अपने ग्राम पंचायत के ग्रामीणों सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाणपत्र , परिवार रजिस्टर नकल आदि वहीं पर बनवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने उमस भरी भीषण गर्मी में विकास खंड क्षेत्र के दुर दराज से आने वाले लोगों को चहनिया ब्लाक मुख्यालय के कार्यालयों पर बार बार बेवजह बुलाने व दौड़ाने के लिए सख्त मना करते हुए लोगों को समस्याओं को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया।

साथ ही बरसात होने से पहले सभी गांवों में नाली की सफाई कूड़ा-कचरा हेतु पहल करते हुए ग्राम सभा मे स्वस्थ्य चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल,प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन,सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटर लाकिंग,खंडजा आदि विकास कार्यों के बारे में समीक्षा कर जानकारी ली।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि बिना भेदभाव से विकास कार्य को लेकर प्रमुखता एवं ईमानदारी से जोर दिया जाय ताकि विकास का कार्य और गति से आगे निकले। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में रोज़गार सेवकों व टीए का विगत दस माह से बकाया मानदेय व इपीएफ की धनराशि जो विकास खंड के होल्डिंग एकाउंट में जमा है उस राशि को रोजगार सेवकों के यूएएन नंबर में भेजा जाय साथ ही सभी रोजगार सेवक व टीए इपीएफ का पैसा जो विकास खंड के होल्डिंग अकाउंट में जमा था उस धनराशि में से 22 लाख रुपए बैंक व एवं अकाउंट होल्डर के द्वारा मनमाने व गलत तरीके से निकल लिया गया।

वहीं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई कि मांग किया इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने आश्वासन देते हुए जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर उनकी समस्या को अवगत कराकर जल्द समाधान कर दिया जायेगा। समीक्षा

बैठक में खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, ज्वाइंट विडियो ओमप्रकाश, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, मनोज कुमार, अतुल कुमार,विद्या यादव, प्रेमचंद यादव, ज्ञानेंद्र कुमार,एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, टीए दिना नाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, रोजगार सेवक सावित्री सिंह, रवि प्रजापति, दिवाकर , अनुपम पाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई