चन्दौली
किसान कार्यकर्ताओं ने नरायन पुर और भूपौली पंप कैनाल चलाने की मांग किया जिस पर अधिशासी अभियंता रविशंकर मिश्रा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बहुत कम है फिर भी 21 जून से पानी चलाया जाएगा।
किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय और रतन सिंह ने सभी समितियों पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग किया। किसान नेता सरोज कुमार यादव ने नेवाजगंज पश्चिमी पंप कैनाल को जल्द चलाये जाने की मांग किया।भोका बंधी के गेटों के मरम्मत में लापरवाही और देरी पर सवाल किया।भोकाकट फीडर की रिपेयरिंग नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज कराया।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने धनरियां माइनर में बरांव के पास अतिक्रमण हटाने को की मांग किया।बेन रजवाहा में छः इंच के कुलावों की संख्या बढ़ाने तथा नहर में पेंड़ पौधों को हटाने अतिक्रमण को हटाने की मांग किया।
विभिन्न समस्याओं जैसे जलजीवन मिशन में और बिजली की, सड़क की समस्यायों पर चर्चा किया गया।
जिला किसान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग,मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम बित्त एवं राजस्व,उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी,उप सहकारिता निबंधक,बंधी डिवीजन और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने लगातार अनुपस्थिति रहने के कारण अधिशासी अभियंता लघु डाल का एक दिन का बेतन रोकने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को चाहिए कि अपने अपने कार्य में जी जान से लग जायें। सिंचाई विभाग और बंधी डिवीजन सभी नहरों और ड्रेनों की टेल तक सफाई करायें।टेल तक पानी पहुंचाना आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में थे रवीन्द्र नाथ सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव,राम अवध सिंह, बिकास चौहान, भारत चौहान, चंद्रमा सिंह, राजेश उपाध्याय , राधेश्याम पांडेय , कमलेश सिंह, पारसनाथ विश्वकर्मा,अजय सिंह।











Users Today : 4
Users This Year : 23946
Total Users : 36539
Views Today : 4
Total views : 71820