कमालपुर
स्थानीय बाजार में रस्तोगी ऑटो मोबाइल्स पर बुधवार को हीरो की नई बाइक सुपर स्पलेंडर एक्स टी सी लांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने नई बाइक का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस दौरान दर्जनों ग्राहक,बाइक मिस्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हीरो शोरूम संचालक प्रीतेश रस्तोगी ने बताया कि कंपनी की ओर से लांच नई बाइक 125 सीसी सुपर स्पलेंडर काफी आरामदायक है। बाइक चलाने में चालक को काफी दूरी तय करने में काफी आसानी होगी।
यह आई एस जी टेक्नालाजी से बनाया गया है।इसका चार्जिंग प्वाइंट काफी अच्छा है। नई सुपर स्पलेंडर बाइक की एक्स शोरूम कीमत 82500 निर्धारित है।
इसका माइलेज 75 किलोमीटर कंपनी की ओर से तय किया गया है।यह सभी प्रकार से आरामदायक व नई टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।
इस मौके पर शोरुम संचालक प्रीतेश रस्तोगी, हीरो कंपनी के वाराणसी हेड अनूप श्रीवास्तव, नेटवर्क मैनेजर अमर सिंह चौहान, नवल किशोर सिंह, इमरान अहमद, मिथिलेश यादव, राजेश यादव, चंचल अग्रहरि, आनंद शर्मा, पप्पू यादव आदि रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 23945
Total Users : 36538
Views Today : 3
Total views : 71819