मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

सांसद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बनाए हैं। केंद्र की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। सड़क, रेल, हवाई अड्डे, डिजिटल सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अभूतपूर्व काम हुआ है। सरकार की नीतियों से देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

प्रदर्शनी में पिछले 12 सालों के विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, किसान उत्थान, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत अभियान को चित्र-पोस्टरों के जरिए दिखाया गया है।

उद्घाटन के मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग अध्यक्ष ललन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

रिपोर्ट अमरजीत सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिये और वहां पर आम ग्रामीण से मिलकर उनसे फीडबैक प्राप्त किया तथा पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।