लम्बित पत्रावलियों को समय से निस्तारण कराएं अधिकारी:

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर मंगलवार को तहसील के विभिन्न कार्यालय के पटल का निरीक्षण किए। इस दौरान अधिकारी और पटल सहायकों को पत्रावलियों की रख रखाव और समय से निस्तारण कराएं जाने का निर्देश दिए। इस मौके राजस्व संबधित मामलों और न्यायालय में दाखिल रीट और धारा 24 के तहत ऑनलाइन फाइलों का निस्तारण कराने को बताई।

शासन की ओर से दाखिल खारिज,वरासत, आय जाति,निवास,आईजीआरएस,खतौनी सहित विभिन्न ऑनलाइन लंम्बित पत्रावलियों की निस्तारण को लेकर निगरानी शुरू कर दिया गया है। जिससे वादकारी सहित फरियादियों को समस्या का त्वरित समाधान हो सके। इस क्रम में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने धारा 24 के तहत लम्बित फाइलों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट में दाखिल रीट का जबाब लेखपालों के माध्यम से पूरा कराये जाने को कहा।

कहा किसी भी हाल में आईजीआरएस के शिकायतों का समय से निस्तारण करे। कर्मचारी और अधिकारियों को गुणत्तापूर्ण निस्तारण के लिये बताया। इसके बाद आरके दफ्तर में पहुंचकर पत्रावलियों के रखरखाव के बारे में जानकारी लिया। न्यायालयों में ज्यादा समय तक फाइलों के लटका कर नही रखने को बताया। अंत में सभी राजस्व अधिकारी और लेखपाल संग्रह विभाग के अधिकारियों को किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किये जाने की चेतावनी दिए।

इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,राजेन्द्र प्रसाद,रजिस्टार शेख कलीम,ओमप्रकाश,रविन्द्र प्रसाद,शाकिब अली,रोहित सिंह लेखपाल राजेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाश्मी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मानसिंघा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिये और वहां पर आम ग्रामीण से मिलकर उनसे फीडबैक प्राप्त किया तथा पदाधिकारी को प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को महात्मा गांधी ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ।