सेवापुरी।
जंसा थाना क्षेत्र के पेडूका गांव में मंगलवार को अपरन्ह 12 बजे गांव व क्षेत्र में सुख,शांति व समृद्धि के लिये विशाल कड़हा पूजन का आयोजन किया गया। कड़हा पूजा में पाचोशीवाला स्थित रसूलपुर के अजय भगत ने माँ दुर्गा व माँ शीतला की आह्वान करने के बाद खौलते हुए
खीर से नहाया तथा खौलते हुए घी की कड़ाही से अपने हाथो से पूड़ी छानकर आये हुए दर्शनार्थीयो को प्रसाद के रूप में दिया।कड़हा पूजा के दौरान विराट भगत ने हवन कुण्ड में उठ रही आग की लपट में सिर के बल खड़ा होकर उपस्थित लोगो को आश्चर्य चकित कर दिया।
वही खौलते हुये दूध में पांच बच्चों का हाथ डलवा कर पूछा कि दूध जल रहा है या ठंडा है।तो बच्चों ने कहा ठंडा तो दर्शक जय जयकार करने लगे। महिलाओं ने देवी गीत व पचरा गीत गाकर परम्परा का निर्वहन किया। हवन कुंड पर पूजन का कार्य पंडित विजय शंकर तिवारी ने किया।
इस अवसर पर लालसाहब यादव, जितेन्द्र यादव (आर्मी), होसेन्द्र यादव, बहादुर त्रिपाठी,संजय त्रिपाठी,ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,राकेश यादव,कृष्णकुमार यादव,पप्पू यादव, अक्षय कुमार यादव, गोलू यादव,पवन यादव, इंद्रजीत यादव, रामजीत यादव, गुलाब यादव, सहित अन्य लोगो का सहयोग सराहनीय रहा।









Users Today : 18
Users This Year : 23714
Total Users : 36307
Views Today : 78
Total views : 71344