दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण, उपयोग और बिक्री को लेकर नगर पालिका ने किया जागरूक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से नगर के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और बिक्री को लेकर जागरूक किया गया। दुकानदारों और व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग से बचने की चेतावनी दी है। ईओ जी लाल ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई गई है।

नगर पालिका द्वारा नगर में दुकानदारों को जागरूक किया गया है, इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा, निरीक्षण अभियान के दौरान यदि कोई दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से कपड़े, जूट, कागज तथा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसके उपयोग से बचना सभी की जिम्मेदारी है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई