₹20 लाख के 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

निर्देश के अनुक्रम में 14 जून 2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0कटरा क्षेत्रांतर्गत लोहदी रोड़ चोरवाबारी के पास से मोटर साइकिल सवार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या पुत्र फुलचन्द्र मौर्या निवासी चोरवा बारी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे 110.08 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये), हेरोईन बिक्री की राशि 6820 रूपये, 03 अदद मोबाइल फोन व छोटी प्लास्टिक की पन्नी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AF 3772 को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या पुत्र फुलचन्द्र मौर्या निवासी चोरवा बारी थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, उम्र 25 वर्ष के खिलाफ मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0कटरा मे दर्ज हुआ है।

इसके पास से 110.08 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये) हेरोईन बिक्री का राशि 6820 रूपये, 03 अदद मोबाइल फोन व छोटी प्लास्टिक की पन्नी सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AF 3772 बरामद की गयी है।
पुलिस टीम गिरफ्तारी/बरामदगी मे उप-निरीक्षक महेन्द्र पटेल मय पुलिस टीम थाना कोतवाली कटरा शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना मिर्जामुराद ग्राम बल्लीपुर अपना दल यस पार्टी के नेता गरीबों का मसीहा रोहनिया बिधान सभा मां बिधायक डा सुनीलपटेल जन्मदिन के अवसर पर आर्यन पटेल के जन्मदिन पर केक काट कर हर्षोल्लास से मनाया गया