सकलडीहा,
विकास खंड सभागार में रविवार को एक जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जा रही थी।

बीडीओ विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विकास योजनाओं से गाँवों को आच्छादित करने, कार्यों को निर्धारित समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने लाभार्थियों के आवासों का निर्माण समय पर कराने का भी निर्देश दिया। एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने कहा कि पात्रों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इस दौरान बाल विकास विभाग की ओर से एक महिला की गोदभराई भी की गई।
मेले में पंचायत विभाग, विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुधन विभाग, यूनियन बैंक, वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता विभाग और लघु सिंचाई विभाग सहित कई











Users Today : 100
Users This Year : 17413
Total Users : 30006
Views Today : 205
Total views : 59485