बगैर पेयजल कनेक्शन जोड़े नाली और सड़क निर्माण होने से रोष

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

ब्लॉक रोड पर बीते दो साल से जल जीवन मिशन के तहत पेयजल का कनेक्शन जोड़े नही जाने से पेयजल आपूर्ति ठप है। जबकि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के दौरान ही पेयजल पाइप का कनेक्शन नहीं जोड़े जाने पर पेयजल सप्लाई बंद हो जाने का डर लोगों को सताने लगा है। ग्रामीणों ने नाली निर्माण के दौरान ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराएं जाने की मांग किया है।

शासन की ओर से हर घर जल योजना के तहत डोर टू डोर पेयजल आपूर्ति कराये जाने का निर्देश है। इसके बाद भी गांव और बाजारों में अधूरी पड़ी टंकी और कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से पेयजल आपूर्ति की समस्या से लोग जूझ रहे है।  ईटवा गांव के ब्लॉक मुख्यालय रोड पर जल निगम की पाइप बिछाई गयी है। इसके बाद भी बीते दो साल से बिछाई गई पाईप से कनेक्शन नहीं जोड़े जाने पर पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद है।

ग्रामीणों को कुंआ और हैंडपंप का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। शुद्ध पेयजल के लिए लोग प्रतिदिन पानी की बॉटल जार खरीदते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि सड़क चौड़ीकरण के लिये पाइप से सटी नाला का निर्माण कराया जा रहा है। नाला और सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर जल जीवन मिशन के तहत डोर टू डोर पेयजल आपूर्ति का सपना अधूरा रह जायेगा।

गांव के जेपी यादव,विकास,शरद,मनोज,रामअवध ने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पेयजल कनेक्शन जोड़वाने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि सोमवार को विभाग के अधिकारियों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जायेगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई