पुलिया के उपर से ढाल दिया गया सड़क पानी निकासी की नही हुई व्यवस्था

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

इसे विडम्बना कहे या विभागीय धन का दुरूपयोग

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चंदौली से सैदपुर तक फोरलेन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। डाकघर के समीप अंडर ग्राउंड पुलिया का निर्माण बीते दिनों कराया गया है। लेकिन पुलिया का दोनों ओर पानी निकासी की व्यवस्था कराएं बगैर पुलिया के उपर  से सड़क ढ़ाला जा रहा है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

जबकि व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करके पुलिया निर्माण कराये जाने की मांग किया था। जिससे बरसात के दिनों में जलभरॉव की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। आसानी से पुलिया के माध्यम से गंदा नाला का पानी निकल सके। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

फोरलेन सड़क पर सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर नागेपुर गांव के बार्डर पर पूर्व में पुलिया बना हुआ था। जिसके माध्यम से बरसात के दिनों में सड़क के दोनों ओर बनी गंदा नाला से बरसात का पानी पुलिया से होकर बाहा में चला जाता था। हाइवे सड़क निर्माण के दौरान पुलिया निर्माण नही होने पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के पहल पर पुलिया का निर्माण कराया गया।

अंडर ग्राउंड पुलिया बनाकर उपर से सड़क ढ़ाला जा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लाखों रूपये खर्च करके अंडर ग्राउंड पुलिया बनाया गया। पुलिया में पानी निकासी की कोई व्यवस्था किये बगैर सड़क ढाला जा रहा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर व्यापारियों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि जल निकासी की समस्या का सामाधान कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई