प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। शिविर में कई विभागों के स्टॉल और स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) के अंतर्गत वाराणसी की पारंपरिक पहचान को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत लस्सी, तिरंगा बर्फी, लौंगलता और बनारसी पान के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही लकड़ी के खिलौने और गुलाबी मीनाकारी जैसे स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।










Users Today : 3
Users This Year : 23794
Total Users : 36387
Views Today : 3
Total views : 71500