चन्दौली कमालपुर
क्षेत्र के किसान, मजदूर,महिला,युवा उद्यमियों के विकास के लिए कार्य कर रही संस्था शिवनन्दम फॉर्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी खड़ान के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली के सौजन्य से ग्राम कवई पहाड़पुर में मृदा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में खेत बचाओअभियान का एक दिवसीय आयोजन किया गया।
जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मृदा वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह ने बताया कि आप लोग पशु पालन यानी दूध उत्पाद को बढ़ाए। इससे रोजगार भी मिलेगा,और गोबर एवं गोमूत्र से मृदा का भी सुधार होगा।इसके बाद मिट्टी जांच पर बल दिया।कृषि बैज्ञानिक अभय दीप गौतम ने बीज उत्पादन संबंधित जानकारी दी।
एफपीओ के निदेशक रमेश सिंह ने बताया कि साठ के दशक में हरित क्रांति में वैज्ञानिकों ने डाई,यूरिया एवं हाईब्रीड बीज का प्रचार कराया।किसानों को जागरूक किया गया।उस समय फर्टिलाइजर ढाई सौ ग्राम बिस्सा से शुरू हुआ।साथ में गोबर की खाद एवं सनई, ढैचा के लिए भी बताया गया।
लेकिन हम अपने सुविधा के हिसाब से फर्टिलाइजर बढ़ाते गए और सब छोड़ते गए आज सब्जी के किसान दस किलो बिस्सा तक फर्टिलाइजर डाल रहे है।जिससे हमारी मिट्टी ऊसर होने के कगार पर है,हम पहले पंजाब की सराहना करते थे।आज पंजाब में भी पैदावार घट रही है,वर्ष 2020 के सर्वे के अनुसार अब हमारी भी पैदावार घट रही है फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइज के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण पंजाब से एक कैंसर ट्रेन चलती है।
इसलिए समय रहते मिट्टी को बचाए, कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि अगर हमारी मां स्वस्थ रहेगी तो मात्र हमारा परिवार ठीक रहेगा।लेकिन अगर धरती मां स्वस्थ रहेगी तो पशु पक्षी सूक्ष्म जीव किसान मित्र कीट,यानी हर प्राणी स्वस्थ होगा।
हमारे समाज में बढ़ती हुई बीमारी जैसे कैंसर,बीपी,शुगर के साथ साथ आए दिन नई नई बीमारियां आ रही है बच्चा पैदा होते ही दवा शुरू हो जा रही है इन सबका कारण सिर्फ हम है जो मिट्टी के प्रति लापरवाही कर रहे है।अंत में रमेश सिंह ने आए हुए किसानों को धन्यवाद ज्ञापन किए।
कार्यक्रम में श्रीप्रकाश शुक्ला,जयप्रकाश मौर्य,रामकवल जी,रमेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,रामसिंह, राजेश,राम, सुबास राम,संजय सिंह,राजेंद्र सिंह के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।










Users Today : 3
Users This Year : 23794
Total Users : 36387
Views Today : 3
Total views : 71500