ग्राम सभा खण्डवारी(रानेपुर) स्थित अति प्राचीन शहीद बाबा मार्ग का निर्माण सकलडीहा विधानसभा विधायक प्रभु नारायण यादव के निधि से बनना शुरू हो गया है । कई वर्षों से आवागनम करने में काफी समस्या हो रहा थी । प्रधान साबित्री गुप्ता ने यह प्रस्ताव विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को दिया था ।
पीडियूनगर मुख्य मार्ग से जुड़ा शहीद बाबा मार्ग पर दर्जनों लोग घर बनाकर रहते है । इस मार्ग पर अभी तक सिर्फ कच्चा काम हुआ था । लोगो को आने जाने में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था । जिस पर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के द्वारा इंटरलॉकिंग और नाली के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है । प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि यह नाली और इंटरलॉकिंग का निर्माण विधायक निधि से करीब 6 लाख की लागत से किया जा रहा है ।
यह प्रस्ताव बनाकर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को दिया गया था जो की नाली का निर्माण कार्य शुरू हो गया है । बताया कि यह चक मार्क रोड सहित बाबा मजार की ओर होगा । अब हर गली, हर जगह पर नाली और खड़ंजा, इंटरलॉकिंग का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान प्रधानपति सतीश गुप्ता,रोजगार सेवक पवन शर्मा,पंचायत सहायक अजय गुप्ता, आलमगीर अली ,सोनू चौहान,रुस्तम अली, लवकुश यादव ,नत्थू यादव आदि लोग मौजूद रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 23945
Total Users : 36538
Views Today : 3
Total views : 71819