जलालपुर, अम्बेडकर नगर : जलालपुर नगर स्थित श्री शीतला माता मठिया मन्दिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएँ देने के लिए एक भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रितेश पांडे ने विधिवत पूजन-अर्चन कर राष्ट्र एवं प्रधानमंत्री की लंबी आयु तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा संयोजन मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने किया।
पूर्व सांसद रितेश पांडे ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं और देश को सशक्त बनाने में सरकार की भूमिका की सराहना की।
आयोजन में शामिल सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आशुतोष उपाध्याय, केशव श्रीवास्तव, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, सीतल सोनी, नृपेंद्र कुशवाहा, अरुण मिश्र, दुर्गेश गुप्ता, डेविड गोरे, जितेन्द्र शिल्पी, सोनू गुप्ता, गोपाल सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।










Users Today : 89
Users This Year : 23785
Total Users : 36378
Views Today : 225
Total views : 71491