आगरा।
माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा ग्रामीण विधानसभा के ग्राम इटौरा स्थित प्रसिद्ध श्री कैला देवी मंदिर में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के उपरांत सांसद चाहर ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रमुख समाजसेवियों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं भेंट कीं तथा घर-घर जाकर पत्रक वितरित कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।

सांसद राजकुमार चाहर ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान सांसद चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता, जनभागीदारी और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह उपलब्धियां देशवासियों के विश्वास, सहयोग और सहभागिता का परिणाम हैं।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे,अजय चाहर,वीरपाल माहुरा,वीरेंद्र प्रधान,महेश जाटव,डॉ महावीर सिंह,अंकित मिश्रा, मोहित ,निहाल चौधरी,राजबहादुर सिंह,मानसिंह प्रधान,विक्रम सिंह,राजू शर्मा,के के प्रधान सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।










Users Today : 59
Users This Year : 17022
Total Users : 29615
Views Today : 115
Total views : 58700