अगहर बीर बहुरिया नदी की साफ सफाई में मनमानी पर ग्रामीणों का विरोध

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा, नईबाजार क्षेत्र के अगहरबीर बहुरिया नदी की साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी और ठेकदार की मनमानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति किये जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। जिला प्रशासन से नियमानुसार साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है।

अगहरबीर बहुरिया नदी के माध्यम से नईबाजार के आसपास दर्जनों गांवों की बरसात का पानी गिरता है। बीते दिनों अगहरबीर बहुरिया नदी में जमी सिल्ट की साफ सफाई के लिये बंधी डिविजन की ओर से 8 किलोमीटर नदी की साफ सफाई के लिये दस लाख रूपये स्वीकृत किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और अधिकारियों की अनदेखी के कारण नागनपुर नदी के पास कब्जा किये लोगों को हटाये बगैर साफ सफाई कार्य कराया जा रहा है।

यही नही कुछ ग्रामीणों के घर के सामने कचरा छोड़ देने से आवागमन में समस्या हो रही है। अगहर वीर बहुरिया नदी रॉयल ताल से निकलकर महूजी नार में मिलती है। यह क्षेत्र के लिए जल निकासी और सिंचाई का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस नदी के लगभग 8 किलोमीटर हिस्से की सिल्ट सफाई के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसके लिए टेंडर भी जारी हुआ था।

नियमानुसार साफ सफाई नहीं होने और कोरमपूर्ति करने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर ठेकेदार ने पोकलेन मशीन से सभी के घर गिराने की धमकी दी है। इस मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। उन्होंने कार्य की उच्चस्तरीय जांच और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि नियमानुसार साफ सफाई नहीं होने पर संबधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ जांच कर

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।