सकलडीहा,
मंगलवार की देर रात करीब दस बजे आंधी पानी के कारण सकलडीहा डिविजन में हाईटेंशन और एलटी लाइन की सैकड़ों बिजली पोल और आधा दर्जन से अधिक 25 और 63 केवीए की ट्रांसफार्मर गिर गया। जिससे करीब ढाई सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार को सुबह तक ठप रहा। इस चिलचिलाती धूप और उमस में लोग पूरी रात जाग कर बीताने के लिये मजबूर रहे।
वही पेयजल की समस्या को लेकर कस्बा से लेकर गांव में हाहाकार मचा रहा। पोल गिरने से कई मकानों को क्षति हुई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा। युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। आंधी पानी के कारण सकलडीहा, चहनिया और धानापुर क्षेत्र के दुदौली,धरहरा,सलेमपुर,गोहदा,महगांव, पपौरा,मनिहरा,वंशीपुरअमिलाई,सेवखर खुर्द,ओरवा,कांधी,अमावल,बर्थरा खुर्द,ईटवा,मथेला,सर्वानंदपुर आदि दर्जनों गांव से होकर जाने वाली हाईटेंशन 33 हजार और एलटी 11 हजार की सौ से अधिक बिजली के पोल गिर गये है।
इसके साथ ही 9 ट्रांसफार्मर 63 केवीए और 25 केवीए की गिर गया है। जिससे मंगलवार की देर रात दस बजे से बुधवार को दोपहर तक तहसील फीडर और ग्रामीण उपकेन्द्र के पांच फीडरों से जुड़ी ढाई सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात और दिन में भी ठप रहा। टूटे हुए पोल को क्रेन और हाइड्रा मशीन से ठीक करने का काम किया जा रहा है।
बिजली आपूर्ति बंद होने से कस्बा और तहसील सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात जागकर रात बीताना पड़ा। इंवर्टर भी डिस्चार्ज हेागया था। पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ था। सुबह 8 बजे तहसील फीडर को विकल्प के रूप में ग्रामीण फीडर से सप्लाई शुरू कराया गया। ग्रामीण क्षेत्र के कुछ गांव










Users Today : 1
Users This Year : 23697
Total Users : 36290
Views Today : 1
Total views : 71267