ऑटो में छूटा परीक्षार्थी का बैग, लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने खोजकर लौटाया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

सुधाकर महिला कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा देने बिहार से आए एक परीक्षार्थी का बैग ऑटो में छूट गया था। बैग खोने के बाद परीक्षार्थी काफी परेशान हो गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए बैग की तलाश शुरू की।

पुलिस के प्रयासों से ऑटो का पता लगाया गया और बैग को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बैग को उसके वास्तविक मालिक, बिहार से आए परीक्षार्थी, को सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर परीक्षार्थी ने लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्यवाही की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई