भभुआ/कैमूर-
राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड में राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष संदीप राम ने की।
प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, भुखमरी, पेपर लीक, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बदहाल शिक्षा, भ्रष्टाचार और जनविरोधी NDA सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना के बाद 5 सदस्यीय कमिटी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वाली कमिटी में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि NDA सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है और बेरोजगारी चरम पर है।
धरना में भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, प्रखंड प्रभारी सिदेश्वर कुशवाहा, देवराज पाल, राजनाथ सिंह, अशोक यादव कैमूरी, चंद्रमा सिंह, शंकर यादव, चंद्रमा पाल, लालबाबू पासवान, अर्जुन पाल, गुदरी शर्मा, रामलाल यादव, राजाराम पाल, गोरख प्रजापति, बड़ेलाल, रविन्द्र सिंह, नूरे आलम, अशोक यादव, अमरजीत पासवान, आफताब अंसारी, विंध्याचल बिंद, बुटन राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497