शेरपुर सरैया गांव के फरवल की फ़सल में लगी आग ,परवल फसल सहित पशुओं का जलकर नष्ट

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चहनियाँ

बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर चौकी अंतर्गत शेरपुर सरैया गांव में मंगलवार की दोपहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी कैलाश सिंह यादव के घर के समीप स्थित बांस की खूंटी और परवल के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेत में लगी परवल की फसल, पशुओं के लिए रखा हरा चारा तथा नीम और लिप्टस के पेड़ झुलस गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय पास में बंधे पशुओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग की लपटें तेज होने पर ग्रामीण तत्काल मौके पर जुट गए और पास में चल रहे पंपिंग सेटों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण पता नही चल सका ।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम आग प्लगभग बुझ जाने के बाद मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि यदि पास में पंपिंग मशीनें न चल रही होतीं और बिजली उपलब्ध न रहती, तो आग और भी विकराल रूप ले सकती थी।

पीड़ित किसान कैलास सिंह यादव ने बताया कि आग से उनकी परवल की खड़ी फसल, बांस की खूंटी, पशुओं का हरा चारा तथा नीम और यूकेलिप्टस के पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है और पशुओं के चारे की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —