ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी समय पर सार्वजनिक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के अनुसार, वीडीए की ओर से कल्लीपुर गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि फेज-1 में गांव की लगभग 150 एकड़ भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है
और अब फेज-2 के तहत और भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में उन्हें समय रहते कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, केवल ग्राम प्रधान को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए
और प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराए। प्रदर्शन में सुभाष यादव, अखिलेश पटेल, छोटेलाल कनौजिया, राजकुमार पटेल, राजेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480